राष्ट्रीय

‘बघेल गांधी परिवार के ATM,भ्रष्टाचारियों को उल्टा…’,अमित शाह ने छतीसगढ़ सरकार के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र’

Amit Shah In Chhtisgarh: आज गृह मंत्री अमित शाह ने छतीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए कई आरोप लगाए। और प्रदेश की जनता को सही चुनाव करने की बात भी की।

2 min read
amit shah

Amit Shah In Chhtisgarh: साल के अंत में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से दोनों मुख्य पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आज रायपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 'आरोप पत्र' जारी किया और कहा- "केवल भाजपा ही छतीसगढ़ को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का 'एटीएम' बनाया और राज्य को विकास के रास्ते से भटका दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आई तो जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा।"


अमित शाह बोले- यह छत्तीसगढ़ को संवारने का चुनाव है

एक समय छतीसगढ़ बीजेपी का गढ़ हुआ करती थी। लेकिन 2018 कांग्रेस ने बीजेपी से यहां की सत्ता छिन ली और भूपेश बघेल सीएम बने। अब फिर राज्य चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए एचएमअमित शाह ने कहा "छत्तीसगढ़ की जनता से कहता हूं कि आगामी चुनाव छत्तीसगढ़ को संवारने का चुनाव है। आदिवासियों की रक्षा का वादा था, लेकिन आज धर्म परिवर्तन की बयार बह रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि युवाओं को कौशल विकास के नाम पर ऑन लाइन जुए की ट्रेनिंग कराने वालों की क्या सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था। अब इस राज्य को कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बीजेपी ही बचाएगी और तभी यहां की स्थिति में बदलाव आएगा।"



वादे पूरे नहीं किए

अमित शाह ने आगे कहा "सत्ता में आने के लिए बघेल सरकार ने 36 वादे किए थे। अब इनकी सरकार जाने वाली है लेकिन 19 वादे भी पूरे नहीं किए है। सिर्फ और सिर्फ इस सरकार ने घोटाला किया। बीजेपी सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं को रोक दिया गया है।‌ यहां की जनता ने क्या बिगाड़ा था जो उनका हक मारा गया।‌ इस सरकार में धर्मान्तरण का काम जोरशोर से चल रहा है और बघेल सरकार इसे नहीं रोक रही क्योंकि इससे इनका वोट बैंक बढ़ेगा।‌ शराब बंदी करने की बजाय इन्होंने हजारों करोड़ का घोटाला किया है।

Published on:
02 Sept 2023 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर