
होलाष्टक : 27 फरवरी से 7 मार्च तक रहेगा, इस बीच सारे शुभ काम होंगे वर्जित, जानें क्यों?
Holashtak 2023 : होलाष्टक की आज 27 फरवरी से शुरू हो गया है। और 9 दिन यानि 7 फरवरी तक होलाष्टक रहेगा। वैसे तो होलाष्टक आठ दिन का होता है पर इस वर्ष यह 9 दिन का है। होलिका दहन तक होलाष्टक चलता है। होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि, होलाष्टक के इन आठ दिनों में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। होली से 8 दिन पूर्व सारे शुभ कार्य पर रोक लग जाती है। इस बार फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि 27 फरवरी 2023 को प्रात: 12.59 मिनट से शुरू हो रही है। 7 मार्च 2023 को फाल्गुन की पूर्णिमा पर यह खत्म हो जाएगी। होली और अष्टक इन दो शब्दों से मिलकर होलाष्टक शब्द बना है। इसका भावार्थ है होली के आठ दिन। होलाष्टक आने के साथ ही होली उत्सव और होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो जाती है। लखनऊ निवासी मशहूर ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि, होलाष्टक में सभी ग्रह उग्र स्वभाव में रहते हैं। जिस वजह से शुभ कार्यों करने से बचा जाता है। होलाष्टक में कई ऐसे काम है, जिनसे बचना चाहिए। तो जानें वो क्या कार्य है?
होलाष्टक में ये कार्य न करें
ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि, होलाष्टक में क्या कार्य न करें और क्या कर सकते हैं। तो सबसे अहम है कि, इस दौरान शादी, विवाह, भूमि पूजन, गृह प्रवेश या कोई नया व्यापार खोलना वर्जित माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक शुरू होने के साथ 16 संस्कार जैसे नामकरण संस्कार, जनेऊ संस्कार, गृह प्रवेश, विवाह संस्कार जैसे शुभ कार्यों को भी नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार के हवन, यज्ञ आदि कर्म करने से बचा जाता है। साथ ही नव विवाहिताओं को इन दिनों में मायके में रहने की सलाह दी जाती है।
पूजा पाठ और दान जमकर करें
ज्योतिषाचार्य अजय श्रीवास्तव ने आगे बताया कि, होलाष्टक में जिन कार्यों के करने अच्छे फल मिलते हैं वो कार्य करें। जैसे होलाष्टक में दान करें। पूजा पाठ करें तो शुभ फल प्राप्त होता है।
शुभ कार्य कब से होंगे शुरू जानें
होलाष्टक की वजह से बंद हुए शुभ कार्य कब से शुरू करें तो चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि होली के दिन से यह सब कार्य शुरू हो जाएंगे। कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो उसे 8 मार्च से कर सकते हैं। 27 फरवरी से 7 मार्च के बीच उसे करने से बचें।
Updated on:
27 Feb 2023 03:16 pm
Published on:
27 Feb 2023 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
