4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल ले जाते वक़्त हो गई मौत

सुबह 8 बजे नीतेश को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनके साथी कर्मचारी उन्हें इलाज के लिए सयाजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जांच के अनुसार होमगार्ड जवान को दिल का दौरा पड़ा था।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 27, 2025

पीएम की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत (photo - ANI)

PM Rally guard death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान नीतेश जारिया (29) की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। शहर के निकट लक्ष्मीपुरा गांव निवासी नीतेश जारिया होमगार्ड में सेवारत थे। शहर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंदूर सम्मान यात्रा के लिए नीतेश किशनवाड़ी क्षेत्र में ड्यूटी पर थे।

सोमवार सुबह 8 बजे नीतेश को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनके साथी कर्मचारी उन्हें इलाज के लिए सयाजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जांच के अनुसार होमगार्ड जवान को दिल का दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी घर का काम करती हैं, जबकि उनका एक साल का बच्चा भी है। सूचना मिलने के बाद परिजन, रिश्तेदार और मित्र सयाजी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में रुदन फूट पड़ा।

परिजनों ने कहा कि नीतेश को किशनवाड़ी क्षेत्र में ड्यूटी के स्थल पर दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पास के हार्ट अस्पताल ले जाने के बजाय, दूर के सयाजी अस्पताल ले जाया गया। नजदीकी अस्पताल ले जाया गया होता तो उनकी जान बच सकती थी।

दो महिलाएं बेहोश
यात्रा के दौरान दो महिलाएं चक्कर आने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। बेहोशी की हालत में उन्हें इलाज के लिए सयाजी अस्पताल ले जाया गया।