8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीर बाल दिवस: कोलकाता के गुरुद्वारा ‘श्री बड़ी संगत साहिब’ में अमित शाह ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन, बोले- युगों- युगों तक देता रहेंगा प्रेरणा

बीर बाल दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता के 'श्री बड़ी संगत साहिब' पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस’ के दिन कोलकाता के बड़ी सत्संग साहिब में सत्संग सुनना अत्यंत सौभाग्य की बात है।

less than 1 minute read
Google source verification
home minister amit shah offer prayer at gurdwara sri badi sangat sahib at veer bal diwas

बीर बाल दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता के 'श्री बड़ी संगत साहिब' में प्रार्थना करते हुए।

अनुराग मिश्रा। कोलकाता: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गुरु नानक देव जी व गुरु तेग बहादुर जी की संगत का आशीष प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा छोटी उम्र में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

चार साहिबजादों के अतुलनीय साहस को आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी को नमन किया। अमित शाह ने कहा कि चार साहिबजादों और माता गुजरी ने मुगलों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना। उन्होंने कहा कि उनका अतुलनीय साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उनके त्याग की कहानी को देश और दुनिया के हर कोने में पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: बीएसएफ ने की तस्करी की बड़ी साज़िश नाकाम