11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए कठोर और उचित प्रक्रियाओं को अपनाया जाएगा- अमित शाह

जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री ने क्षेत्र में स्थानीय खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

2 min read
Google source verification
home-minister-amit-shah-said-strict-and-proper-procedures-will-be-adopted-to-stop-terrorist-activities

जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा एजेंसियों के एरिया डॉमिनेशन प्लान की समीक्षा की।

अनुराग मिश्रा। नई दिल्ली: भारत विरोधी गतिविधि करने वालों को किसी भी क़ीमत पर नहीं बख़्शेंगे ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर बुलायी गई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कही। शाह ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर बुलायी गई बैठक में कहा कि स्थानीय खुफिया तंत्र को बेहद मजबूत करने की जरूरत है।

शाह ने इस बात पर जोर दिया की पैरामिलिट्री फोर्सेस सेना और राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के बीच ज़्यादा बेहतर तालमेल की आवश्यकता है। शाह ने स्थानीय स्तर पर इंटेलिजेंस नेटवर्क को बेहद मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में गृह मंत्री को सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

शाह ने आतंकी घटनाओं में कमी पर सुरक्षा एजेंसियों की पीठ थपथपायी
शाह ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा एजेंसियों के एरिया डॉमिनेशन प्लान की समीक्षा की। सिक्योरिटी ग्रिड और जम्मू और कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए शाह ने आतंकी घटनाओं में कमी और घुसपैठियों की संख्या कम होने पर सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू कश्मीर प्रशासन की पीठ थपथपायी। इस दौरान शाह ने आतंकवादरोधी अभियानों को मजबूत करने और आतंकियों के पारिस्थितिकी तंत्र को पूर्ण रूप से समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों में उचित तैनाती की सलाह दी।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि आतंकरोधी अभियानों से निपटने के दौरान सभी उचित प्रक्रियाओं को अपनाया जाना चाहिए। केन्द्रीय गृह मंत्री ने आतंक संबंधी घटनाओं और घुसपैठ की घटनाओं में महत्वपूर्ण गिरावट और कानून और व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के लिए सुरक्षा एजेंसियों और संघराज्य क्षेत्र प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

इस बैठक में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे, गृह सचिव अजय भल्ला के अलावा IB के डारेक्टर तपन डेका और RAW के अलावा जम्मू कश्मीर के शीर्ष सेक्रेटरी DGP NIA के DG दिनकर गुप्ता के साथ अर्धसैनिक बलों के महानिदेशक और वरिष्ठ अफ़सर भी मौजूद थे।