
Amit Shah
अनुराग मिश्रा!नई दिल्ली: गृह मंत्रालय केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवांस रीड्र्सल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम, CPGRAMS) पर सार्वजनिक शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जारी आँकड़ों के मुताबिक़ गृह मंत्रालय 2023-24 के दौरान शिकायत निवारण आकलन सूचकांक (GRAI) में सभी 15 संकेतकों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगातार शीर्ष 10 मंत्रालयों में शामिल रहा है।
2023-24 के दौरान गृह मंत्रालय ने 30 दिनों के मानक के मुकाबले 8 दिनों के औसत निवारण समय के साथ 48,837 सार्वजनिक शिकायत मामलों का निवारण कर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।
केवल 10 प्रतिशत शिकायतों के परिणामस्वरूप अपील हुई जो मंत्रालयों में सबसे कम में से एक है और नागरिक संतुष्टि भी 40% है। DARPG ने यह देखा है कि गृह मंत्रालय का प्रदर्शन अन्य मंत्रालयों/विभागों के लिए बेंचमार्क के रूप में काम करेगा।
Published on:
17 Mar 2024 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
