21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kerala Bus Accident: केरल में भीषण बस दुर्घटना, 40 यात्री हुए घायल

Kerala Bus Accident: केरल के त्रिशूर में एक बस हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Kerala Bus Accident

Kerala Bus Accident

Kerala Bus Accident: केरल के त्रिशूर में एक बस हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए हैं। गनीमत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी के जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस बस में दुर्घटना के दौरान कुल 50 लोग सवार थे।

केरल पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को कनीमंगलम के पास एक बस एक अन्य वाहन से आगे जाने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें 40 यात्री घायल हो गए। इन सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। अभी सभी की हालत स्थिर है। किसी यात्री के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि घायल लोगों को निजी अस्पतालों और त्रिशूर तालुक सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। यहां घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। सभी लोग अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।