
सड़क हादसा (File Photo)
जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। हादसा गोहाना क्षेत्र के रूखी टोल टैक्स के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के गांव घिलौड़ निवासी अंकित, लोकेश, दीपांकर और सोमबीर के रूप में हुई। सोमबीर रोहतक ग्रामीण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलवान रंगा का बेटा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय कम विजिबिलिटी और निर्माणाधीन सड़क पर रोड रोलर के कारण हादसा हुआ। कार की तेज रफ्तार के चलते चालक को रोड रोलर का अंदाजा नहीं लगा और कार सीधे उससे जा टकराई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और घायलों को कार से निकाला।
पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन सड़क पर रात में उचित संकेतक या बैरिकेडिंग की कमी थी, जिससे हादसा हुआ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Updated on:
12 Oct 2025 11:10 am
Published on:
12 Oct 2025 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
