9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तो मंत्री का पुतला जलाओ…’, नीतीश कुमार की पार्टी में मचा बवाल

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में बगावत की खबरें आ रही है। कैबिनेट में शामिल मंत्री रत्नेश सदा ने नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी का पुतला जलाने की बात कही है।

2 min read
Google source verification
nitish_ashok.jpg

नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री रत्नेश सदा का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिस कारण यहां की राजनीति में भूचाल मच गया है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले दलित वोटरों को साधने के लिए जनता दल यूनाइटेड द्वारा आयोजित की गई भीम संसद के बाद इस पार्टी में घमासान छिड़ गया है। बता दें कि एसटी समाज से आने वाले एससी-एसटी कल्याण मंत्री रत्नेश सदा का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने किसी समर्थक से नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू एवं मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाने के लिए बोल रहे हैं। इस ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि अशोक चौधरी ने पटना में आयोजित भीम संसद के दौरान रत्नेश सदा को मंच पर साइड करके बैठा दिया था। जिस वजह से मंत्री रत्नेश सदा के समर्थकों में भारी नाराजगी है।


पार्टी में फूट

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में आवाज सुनाई दे रही है ऑडियो वो मंत्री रत्नेश सदा का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में सदा के एक समर्थक यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि आपके साथ भीम संसद में ठीक नहीं हुआ। आपको साइड हटाकर बैठा दिया गया इससे हमें तकलीफ हुई है। क्या सिर्फ अशोक चौधरी ने ही इस सभा में दलितों को जुटाया था। इसे सुनने के बाद रत्नेश सदा कहते है तो अशोक चौधरी का पुतला जलाओ।

पत्रिका इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इस ऑडियो के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में बवाल मच गया है। बता दें कि जीतन राम मांझी ने जब महागठबंधन से नाता तोड़ एनडीए का दामन थामा और उनके पुत्र संतोष कुमार सुमन को मंत्री पद छोड़ना पड़ा। उसके बाद रत्नेश सदा को नीतीश कुमार ने बिहार में जेडीयू का प्रमुख महादलित चेहरा के रूप में जगह दिया। जीतन मांझी की तरह सदा भी मुसहर समाज से आते हैं।