13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hurun Global Rich List: बीजिंग को पछाड़ मुंबई बनी अरबपतियों की राजधानी, यहां रहते हैं रिकार्ड 271 अरबपति

Hurun Global Rich List : भारत 271 अरबपतियों के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। बीजिंग को पछाड़ मुंबई अब एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। एक साल में मुंबई में 26 नए अरबपति जुड़े हैं और बीजिंग में 18 घट गए हैं।

2 min read
Google source verification
mumbai_capital_of_billionaires_surpassing_beijing_record_271_billionaires_live_here.png

Hurun Global Rich List :मायानगरी मुंबई पहली बार चीन के महानगर बीजिंग को पछाडक़र एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक मुंबई में एक साल में अरबपतियों की संख्या बढक़र 92 हो गई, जबकि बीजिंग में घटकर 91 रह गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले शहरों में मुंबई तीसरे नंबर पर है। न्यूयॉर्क (119) और लंदन (97) क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं। भारत 271 अरबपतियों के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इनमें 84 अरबपति पिछले एक साल में जुड़े हैं।

हुरुन रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में मुंबई में 26 नए अरबपति जुड़े, जबकि बीजिंग में 18 घट गए। मुंबई में, जहां करीब आधी आबादी मलिन बस्तियों में रहती है, अरबपतियों की कुल संपत्ति 445 अरब डॉलर है। यह पिछले साल के मुकाबले 47 फीसदी ज्यादा है। बीजिंग में अरबपतियों की कुल नेटवर्थ पिछले साल के मुकाबले 28 फीसदी घटकर 265 अरब डॉलर हो गई है।

बीजिंग में भले अरबपति घटे हों, दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में चीन अब भी पहले नंबर पर है। वहां 814 अरबपति हैं। अमरीका 800 अरबपतियों के साथ दूसरे नंबर पर है। चीन में एक साल में 155 अरबपति घटे हैं, जबकि अमरीका में 109 नए अरबपति जुड़े हैं। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर चीन कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए वहां अमीरों की संख्या घट रही है।


दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 10वें, जबकि गौतम अदानी 15वें स्थान पर हैं। एचसीएल के शिव नादर 34वें स्थान पर हैं। लिस्ट में टेस्ला के एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 231 अरब डॉलर है। अमेजन के जेफ बेजोस दो पायदान चढक़र दूसरे नंबर पर, जबकि पिछले साल पहले नंबर पर रहे फ्रांस के कारोबारी बर्नाड अर्नोल्ट तीसरे नंबर पर हैं।

1. न्यूयॉर्क-119
2. लंदन-97
3. मुंबई-92
4. बीजिंग-91
5. शंघाई-87

1. चीन-814
2. अमरीका-800
3. भारत-271
4. ब्रिटेन-146
5. जर्मनी-140