हैदराबाद में बारिश जारी रहने की संभावना, सड़कों पर भरा पानी
हैदराबाद में शनिवार रात तेज बारिश होती रही। भारी बारिश के बाद नदीम कॉलोनी, तोलीचौकी की सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं, आईएमडी ने कहहै कि आज यानी रविवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। बता दें, देश के कई राज्यों में लगातार बारिश होने के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है। भारत मौसम विज्ञान ने कहा है कि देश के 17 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।