17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 बार के विधायक ने छोड़ी पार्टी

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया है। 3 बार के विधायक ने अचानक से पार्टी छोड़ दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Abdur Rashid Mandal

Abdur Rashid Mandal (File Photo)

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) से पहले कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है। गोलपारा वेस्ट से तीन बार के विधायक अब्दुर राशिद मंडल (Abdur Rashid Mandal) ने आज, सोमवार, 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उनसे पहले आज सुबह रिपुन बोरा (Ripun Bora) और फिर भूपेन कुमार बोरा (Bhupen Kumar Borah) ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि कुछ घंटों बाद ही भूपेन कुमार बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

रायजोर दल में हुए शामिल

कांग्रेस छोड़ने के बाद अब्दुर ने अखिल गोगोई (Akhil Gogoi) की अगुवाई वाली क्षेत्रीय पार्टी रायजोर दल (Raijor Dal) में शामिल होने का फैसला लिया है। 2020 में रायजोर दल की स्थापना हुई थी।

कांग्रेस में खलबली

अब्दुर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। असम में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में पार्टी के 3 बार के विधायक के इस्तीफे से कांग्रेस को नुकसान होना तय है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने दावा किया है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं।