11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद बनेगा भारत का नया हाई-स्पीड रेल हब, तेलंगाना को मिलेंगे 3 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, अश्विनी वैष्णव का ऐलान

Hyderabad Bengaluru Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मिलेंगे, जिससे दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
2 min read
Google source verification
Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (ANI)

Hyderabad Bullet Train Announcement: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज (शनिवार) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हैदराबाद जल्द ही भारत के हाई-स्पीड रेल हब के रूप में विकसित होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने शहर के लिए तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना तैयार की है, जिससे न केवल हैदराबाद बल्कि पूरे दक्षिण भारत की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेलंगाना को रेलवे क्षेत्र के लिए 5,400 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है, जिससे राज्य के रेल नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।

हैदराबाद को मिलेंगे तीन बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

नोवोटेल हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में आयोजित HYSEA GCCS & IT Roundtable कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हैदराबाद को मिलने वाले तीन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भविष्य में पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा बदल देंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिए हैं।

पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर शहर की तस्वीर बदल देंगे। इससे हैदराबाद देश का प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब बनेगा और पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएं आपस में बेहतर तरीके से जुड़ेंगी। इन परियोजनाओं से यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ उद्योग, निवेश, रोजगार और व्यापार को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भी तेलंगाना को मिला बड़ा फायदा

रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग योजनाओं का लाभ देशभर में मिल रहा है और तेलंगाना इसके सबसे बड़े लाभार्थियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 100 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण कंपनियों को बढ़ावा दिया गया है। इसके अलावा रेलवे के लिए आवंटित 5,400 करोड़ रुपये का बजट राज्य में आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

देशभर में तेजी से हो रहा रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे का स्टेशन पुनर्विकास अभियान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 261 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा किया जा चुका है, जबकि आने वाले महीनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ेगी। तेलंगाना में सिकंदराबाद, बेगमपेट और हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण (Modernization) तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव भी मौजूद रहे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

रेल मंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पहले रेलवे स्टेशनों पर केवल औपचारिक मरम्मत और रंग-रोगन का काम होता था। उन्होंने कहा,1947 के बाद किसी भी सरकार ने रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की दिशा में गंभीर पहल नहीं की। पहले सिर्फ रंग-रोगन कर उद्घाटन कर दिया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस साल 400 और अगले साल 700 स्टेशन होंगे तैयार

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस साल के आखिर तक 400 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा करने का है, जबकि अगले साल के अंत तक 700 स्टेशन तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग