2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIM अहमदाबाद की रिपोर्ट: देश में 2029 तक 1 अरब पार होंगे टीवी दर्शक, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखेगा बड़ा उछाल

IIM अहमदाबाद की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टीवी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। अनुमान है कि 2029 तक देश में टीवी दर्शकों की संख्या 1 अरब (1035 मिलियन) पार कर जाएगी। ग्रामीण आय में वृद्धि और बढ़ती साक्षरता के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में टीवी दर्शक संख्या में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। जानिए डिजिटल युग में भी क्यों बढ़ रहा है टीवी का क्रेज।

2 min read
Google source verification
Future of TV in India

AI Generated Image

Future of TV in India: इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच टीवी का भविष्य भारत में और भी उज्ज्वल है। ग्रामीण और निम्न आय वाले राज्यों में आय बढ़ने के साथ टीवी दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। साक्षरता दर और आश्रित जनसंख्या अनुपात भी टीवी दर्शक संख्या को प्रभावित करते हैं।

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद की भारत में टीवी का भविष्य रिपोर्ट के तहत वर्ष 2029 तक देश में टीवी दर्शकों की संख्या 1 अरब (1035 मिलियन) तक पहुंच जाएगी। जो अभी 964.7 मिलियन है। इसमें 2.37 फीसदी की औसतन वृद्धि होगी। सबसे ज्यादा 3.73 प्रतिशत की वृद्धि आंध्रप्रदेश-तेलंगाना में होगी। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। रिपोर्ट को संस्थान के प्रो.विश्वनाथ पिंगली और प्रो.अंकुर सिन्हा, अकादमिक सहयोगी ओइंद्रिला बनर्जी ने तैयार किया है।

रिपोर्ट का कहना है कि भारत में टीवी का भविष्य इंटरनेट सब्सक्राइबर, ग्रामीण आय और साक्षरता दर पर टिका है। उच्च आय वाले शहरी राज्यों गुजरात, तमिलनाडु में टीवी दर्शकों की वृद्धि धीमी रहेगी, लेकिन ग्रामीण और निम्न आय वाले राज्यों में टीवी दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

निम्न आय वाले राज्यों में वृद्धि ज्यादा

देश में निम्न आय वाले राज्यों में टीवी दर्शकों की संख्या 2026 में 399.8 मिलियन है, जो 2029 में बढ़कर 433.5 मिलियन होने का अनुमान है। इसमें 3.30 फीसदी की औसत वार्षिक वृद्धि दर उ.प्र.-उत्तराखंड में दर्ज की जाएगी। बिहार-झारखंड में 2.88 प्रतिशत, आसाम, पूर्वोत्तर, सिक्किम में 2.80 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 2.72, म.प्र.-छत्तीसगढ़ में 2.71 राजस्थान में 2.04 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

ग्रामीण भारत में रफ्तार ज्यादा

रिपोर्ट के तहत ग्रामीण भारत में टीवी दर्शकों की संख्या 2026 में 612.9 मिलियन है, जो 2029 में बढ़कर 656.2 मिलियन हो जाएगी। इसकी वजह ग्रामीण क्षेत्र में आय में वृद्धि, इंटरनेट की बढ़ती पहुंच है।

क्षेत्रवार दर्शकों की अनुमानित वृद्धि

बिल्कुल! आपकी दी हुई जानकारी को साफ़-सुथरे टेबल में इस तरह प्रस्तुत किया जा सकता है:

राज्य / क्षेत्रवर्ष 2026 वर्ष 2029 वार्षिक वृद्धि (%)
उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड72.379.93.39
बिहार - झारखंड60.065.63.05
आंध्र प्रदेश - तेलंगाना60.867.83.73
महाराष्ट्र - गोवा78.986.33.73
गुजरात, दमन और दीव, दादर नगर हवेली62.066.22.21
नोटः आंकड़े मिलियन में(अनुमानित वृद्धि)
Story Loader