28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: आज फिर होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मिलेगी गर्मी से राहत

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anish Shekhar

Mar 15, 2025

rain alert

शुक्रवार को दिल्ली में होली के दिन मौसम ने करवट ली। दिनभर सूरज की तपिश से गर्मी बढ़ती रही, लेकिन शाम होते ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और सोनीपत में बारिश ने ठंडक ला दी। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, जो गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात है।

यहां होगी बारिश

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 15 मार्च को बारिश की संभावना जताई है, जिससे होली का उत्साह और बढ़ सकता है। इन इलाकों के निवासियों को बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Future Prediction: 2026 होगा दुनिया का आखिरी साल, इस बड़े वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला दावा

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम-मेघालय, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम के कुछ हिस्सों में भी बारिश की उम्मीद है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम सुहावना बना रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में बदलाव का असर देखने को मिलेगा।

Story Loader