3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 3, 4, 5 फरवरी तक आंधी संग बरसेगा पानी

Weather Update: मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। आज से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार व अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
IMD issues yellow alert for rain in Delhi-NCR

बारिश का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्का कोहरा रहने की आशंका भी जताई है। राजधानी नई दिल्ली में बीते दिनों न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

यूपी में आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया में आंधी बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बिहार में भी बारिश की संभावना

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। IMD का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में मौसम लेने वाला है करवट

उत्तराखंड में भी मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने आज नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, अगले तीन दिनों तक हिमाचल करे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम साफ बने रहने की उम्मीद है।

Story Loader