
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान करने के बाद साइक्लोन 'माइचौंग' का असर अब देश के अन्य राज्यों पर भी दिख रहा है। क्योंकि तूफान और पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम के मिजाज को बदल दिया है। इस वजह से कई राज्यों में आज कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं तेज हवाओं का असर देखने को मिला रहा है। चक्रवाती तूफान का असर देश में सबसे ज्यादा दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में दिखा। मूसलाधार बारिश के कारण यहां सड़कों पर पानी भर गया, स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े। वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है।
पहाड़ी राज्य जैसे हिमाचल, जम्मू और कश्मीर में फ़िलहाल बर्फबारी हो रही है। बात यूपी की करें तो यहां लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों खूब बारिश हुई। इस कारण तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। कई इलाकों में कोहरा भी पड़ रहा है। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। इसी बीच केरल और तमिलनाडु में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में होगी बारिश
अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
यहां बाढ़ जैसे हालात
चक्रवात 'माइचौंग' के कारण हुई मूसलाधार हुई जिस वजह से चेन्नई और उसके आसपास के कुछ इलाकों में पानी भर गया, और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। चक्रवात 'माइचौंग' मंगलवार को आंध्र प्रदेश में तट को पार कर गया और चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
झारखंड में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त
बिहार और झारखंड के कई इलाकों में इस समय रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश के कारण झारखंड में लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा जिसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।
Updated on:
09 Dec 2023 02:16 pm
Published on:
08 Dec 2023 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
