17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pre Monsoon Rain Alert: आने वाले 48 घंटों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश

IMD Rain Alert मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली चमकने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 17, 2026

अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

IMD Rain Alert: इस साल समय से पहले ही गर्मी की दस्तक ने सबकी चिंताए बढ़ा दी थी लेकिन इसी बीच प्री-मानसून (Pre Monsoon) की शुरूआत ने सभी को राहत दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश शुरू हुई है जिससे तापमान (Temperature) में काफी गिरावट देखने को मिली है। मौसम का यह दौर आने वाले समय में भी जारी रहेगा क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए हल्की से भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। आइए देखते है अगले कुछ दिनों देश के किन राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी।

पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघायल के भी कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तर पश्चिमी भारत की बात की जाए तो हिमालय के क्षेत्रों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

उत्तर पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Rain)

उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों की बात की जाए तो कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान 40-50 किलोमीचर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट दिया गया है। पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बिजली कड़कने (lightning strikes) के साथ बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में भी अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी बारिश का अलर्ट

अगले 48 घंटों में पश्चिमी भारत के अलग अलग हिस्सों में भी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मराठवाड़, कोंकण और गोवा के साथ-साथ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।