9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast : 72 घंटे में 10 डिग्री से नीचे गिरेगा पारा, आठ राज्यों में होगी भारी बारिश गिरेंगे ओले

Weather Update : उत्तर भारत का न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटे में 10 डिग्री से नीचे गिर जाएगा। इसमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान के इलाके शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
rain_hail_thunderstorm_in_rajasthan.png

weather update : उत्तर भारत का न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटे में 10 डिग्री से नीचे गिर जाएगा। इसमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान के कई इलाके शामिल हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 25 से 27 नवंबर के बीच उत्तर महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही धुंध और कोहरे की आमद तेज हो जाएगी। उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक के अधिकतर इलाके इसकी आगोश में होंगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बारिश का एक नया चक्र आने वाला है। इस दौरान भारी बारिश के साथ साथ ओले भी गिरेंगे। 27 नवंबर को एक चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। दक्षिण अडंमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए यह 29 नवंबर तक इस दबाव को एक चक्रवात में रूप में बदलने की संभावना है।


25 नवंबर को आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर को आ रहा है। यह विक्षोभ पश्चिमी भारत, मध्यभारत, पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करेगा। यह निम्न क्षोभ मंडल में बल रही टर्फलाइन सें अंतर क्रिया करेगा। इसके कारण कई इन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। 26 नवंबर को यह अंतर क्रिया अपने चरम पर होगी। इसके कारण राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित महाराष्ट्र में झमाझम बारिश होगी।

मछुआरों के लिए अलर्ट
इसके कारण अडंमान द्वीप समूह में 26 से 28 तक भारी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में तेज हवा का झोंका 27 नवंबर को देखने को मिलेगा और 40 से 55 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी। यह बढ़ते हुए 28 नवंबर को 65 किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंच जाएगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।