
IMD Weather Update
IMD weather update : सिक्किम में भीषण तबाही में 56 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 140 से ज्यादा लोग लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। नॉर्थ इंडिया के राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पूर्वी इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई इलाकों को लेकर भी अपडेट दिया गया है। विभाग के अनुसार, आज बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बिहार में बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट है। वहीं दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।
यहां भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी इलाकों के साथ सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ पूर्वी भारत के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है।
हल्की से मध्यम से बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के हिसाब से अब मुंबई और उपनगरों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
दिल्ली के मौसम का हाल
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
Published on:
08 Oct 2023 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
