
IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में ठंड से राहत मिल रही है तो वहीं कई राज्य ऐसे है जहां बारिश के आसार बने हुए हैं तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव साफ देखा जा रहा है। श्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिन में गर्म और रात में मौसम ठंडा हो रहा है। आपको बता दें राजस्थान में आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मौसम ने फिर से अपना रुख मोड़ लिया है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ गई है। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिनों से धूप खिलने से मौसम में गरमाहट देखने को मिली थी।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी को राजस्थान के भरतपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, भरतपुर, धौलपुर और करौली में घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 24 जनवरी से 29 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है और किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हिमाचल में गुरुवार को अटल टनल के दोनों छोर सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला के रिज मैदान, संजौली, कुफरी और नारकंडा में बर्फ गिरी। बादलों और हल्के हिमपात के कारण दो से छह डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। कांगड़ा और बिलासपुर में चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य में तापमान अधिक होने और हिमपात व वर्षा कम होने के कारण ग्लेशियरों पर पहले से जमी बर्फ अभी से पिघलने लगी है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड अधिक महसूस की जा रही है। पंजाब में तापमान 6.1 दर्ज किया गया। राजस्थान के चुरू में तापमान 7.4 तो वहीं हरियाणा के हिसार में 7.8 दर्ज किया गया।
देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं कई क्षेत्रों में घने कोहरे और बारिश आसार बने हुए हैं। बारिश व बर्फबारी की वजह 23 और 24 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर के प्रकोप की आशंका जताई गई है।
संबंधित विषय:
Published on:
24 Jan 2025 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
