24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: IMD ने फिर से जारी किए बारिश के लिए अलर्ट, देखिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर महीने में देश के कुछ राज्यों में मानसून (Monsoon) फिर से वापसी कर सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

Latest Rain Alert: मौसम करवट ले रहा है। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक ले ली है तो कहीं मानसून (Weather Update) की विदाई हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बिहार में अब मानसून की विदाई होने वाली है। मानसून की विदाई के साथ ही बिहार में ठंड की एंट्री हो जाएगी। साथ ही बिहार के कई जिलों में बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है, करीब 25 अक्टूबर से बिहार में ठंड का कहर शुरू हो जाएगा।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में वापसी

आज तमिल नाडु और पुडुचेरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। केरल, रायलसीमा और कोस्टल कर्नाटक में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों से जल्द ही वापस जा सकता है। आईएमडी (IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 15 अक्टूबर तक, केरल में आने वाले कुछ दिनों तक, आंध्र प्रदेश में 14 से 16 अक्टूबर तक और कर्नाटक में 14 अक्टूबर को बारिश (Weather Update Latest News) की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े: Personal Loan: लोन ले रहे हैं तो ब्याज की समस्या से निपटने के लिए अपनाएं ये टिप्स