
इमरान खान हमले पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी, मुसलमान भारत में सबसे अधिक सुरक्षित
पाकिस्तान में इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में सियासत बुलंद हो गई है। फिलवक्त इमरान खान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं को आईना दिखाते हुए कहाकि, इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। इससे पता लगता है पाकिस्तान की जमीन मुसलमानों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।
इमरान खान पर कतिलाना हमला
पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान पर रैली के दौरान गुरुवार शाम कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। इमरान खान जब रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन पर हमला किया गया था। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह है।
भारत को बदनाम करने वाले सबक लें
उधर, इमरान खान पर हमले के बहाने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।
इमरान पर हुए हमले पर भारत की प्रतिक्रिया
इमरान पर हुए हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी प्रतिक्रिया दी। अरिंदम बागची ने कहा कि, यह एक डेवलपमेंट है, जो अभी-अभी हुआ है। हम इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं। हम इस घटनाक्रम की निगरानी करते रहेंगे।
Updated on:
04 Nov 2022 11:21 am
Published on:
04 Nov 2022 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
