
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड के बाद उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने पर गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा हमला बोला है। एक टीवी कार्यक्रम में एंकर द्वारा रायबरेली की सीट को सोनिया गांधी की सीट कहने पर ने गृहमंत्री ने आपत्ति जताई। अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी सीट मां या बाप की नहीं होती है। रायबरेली की सीट सोनिया गांधी इटली से लेकर आई थी क्या। सीट जनता की होती है।
जनता तय करती है कि उनका जनप्रतिनिधि कौन होगा ?
कार्यक्रम के दौरान रायबरेली की सीट को बार-बार राहुल गांधी की मां की सीट कहने पर कहा कि कोई भी सीट मां या बाप की नहीं होती है। देश की जनता तय करती है। मां की सीट, बाप की सीट कहने की गांधी परिवार ने मीडिया को आदत डाल दी है। मां की सीट कैसे हो सकती है। क्या इटली से लेकर आए थे क्या। कोई सीट किसी की नहीं होती है। जनता तय करती है कि उनका जनप्रतिनिधि कौन होगा।
वायनाड के लोगों के साथ धोखा
गृहमंत्री ने राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी देश में दो जगह से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन वायडनार का चुनाव देखना। वहां देखना की हार का डर है। आपको वायडनार के समय ही बताना चाहिए था कि रायबरेली से भी लड़ेंगे। यह अच्छी बात नहीं है। पारदर्शिता रखनी चाहिए।
हमने बहुमत का उपयोग आरक्षण नहीं धारा 370 हटाने के लिए किया
आरक्षण को लेकर अमित शाह ने कहा कि फेक वीडियो क्यों बनाना पड़ा। वह लोग आत्मविश्वास खो चुके हैं। जहां तक आरक्षण का सवाल है। हमारे पास दस साल से पूर्ण बहुमत है। हमने इसका इस्तेमाल आरक्षण हटाने के लिए नहीं किया। धारा 370 हटाने, ट्रिपल तलाक हटाने, राम मंदिर बनाने के लिए पूर्ण बहुमत का इस्तेमाल किया है।
आरक्षण पर आघात इन लोगों ने ही किया है। कर्नाटक और हैदरा बाद में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया है। इससे पिछड़ा और एससी-एसटी का आरक्षण कम हुआ है। अमित शाह ने कहा कि यूसीसी सभी धर्म के लोगों का है। धारा 370 भेद करता था। हमने कोई भेद करने वाला काम नहीं किया है। हमने सालों से चल रहा अन्याय निरस्त करने का काम किया है।
Updated on:
13 May 2024 05:43 pm
Published on:
13 May 2024 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
