
MP Debasish Samantray
MP Debasish Samantray resigns: ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक को भेजा। इस्तीफे में पार्टी के भीतर उपेक्षा और अपमान का जिक्र किया है। देबाशीष ने बीजेडी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यवस्थित रूप से अपमानित किया गया। पार्टी को अब उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। उनका इस्तीफा बीजेडी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
देबाशीष सामंतराय ने अपने इस्तीफे में लिखा, 'मैं आज यानी 25 मई 2025 को, BJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। राज्यसभा के लिए मुझे नामित करने हेतु मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा। मैं इस अवसर पर अविभाजित कटक ज़िले के लोगों की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रूप से ओडिशा से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर प्रदान करने के लिए आपके प्रति अपनी हार्दिक और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हू।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने सदैव पार्टी के हितों के प्रति स्वयं को समर्पित रखा है और विगत वर्षों में, पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है। मुझे यह प्रतीत होता है कि, हाल के दिनों में, पार्टी के भीतर मुझे सुनियोजित ढंग से उपेक्षित किया जा रहा है और अब पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं रही है। अतः, मैंने जनहित में यह कठिन निर्णय लिया है और आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करें।'
इस इस्तीफे से ओडिशा के राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है। सामंतराय को राज्यसभा में बीजद के अनुभवी संसदीय चेहरों में से एक माना जाता था। समंतराय का राज्यसभा से जाना हाल के समय में बीजेडी के लिए तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले ममता महंत और सुजीत कुमार भी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गए है।
कई क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक देबाशीष सामंतराय के आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होने की प्रबल संभावना है। समंतराय द्वारा उपेक्षित महसूस करने संबंधी टिप्पणियों ने एक बार फिर बीजेडी के भीतर आंतरिक समन्वय और नेतृत्व संचार के संबंध में प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
Updated on:
25 May 2026 01:03 pm
Published on:
25 May 2026 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
