12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TV एंकर को शादी के लिए किया किडनैप, महिला ने कार ट्रैकिंग डिवाइस का उपयोग कर दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने बताया कि महिला ने उस पर नजर रखने के लिए उसकी कार पर एक ट्रैकिंग डिवाइस का इस्तेमाल किया और इस काम को अंजाम देने के लिए 4 अपहरणकर्ताओं को काम पर रखा।

2 min read
Google source verification
business woman kidnapped a TV anchor for marriage

महिला ने टीवी एंकर को शादी के लिए किया किडनैप

हैदराबाद स्थित एक टीवी एंकर का एक व्यवसायी महिला ने अपहरण कर लिया था। एक वैवाहिक वेबसाइट पर फेक तस्वीर का उपयोग करते हुए एक बहुरूपिये के सामने आने के बाद भी टीवी एंकर से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने उस पर नजर रखने के लिए उसकी कार पर एक ट्रैकिंग डिवाइस का इस्तेमाल किया और इस काम को अंजाम देने के लिए 4 अपहरणकर्ताओं को काम पर रखा। एंकर की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 31 वर्षीय महिला एक डिजिटल मार्केटिंग व्यवसाय चलाती थी जबकि पुरुष एक संगीत चैनल में एंकर के रूप में काम करता था।

जानिए पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि दो साल पहले महिला को भारत मैट्रिमोनी पर एक प्रोफ़ाइल दिखी। इसमें वीएंकर की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। महिला ने इसके साथ चैट करना शुरू कर दिया। जब महिला को एहसास हुआ कि यह खाता रियल नहीं है, तो वह एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के माध्यम से असली एंकर के पास पहुंची। उसने उसे बताया कि किसी ने उसकी तस्वीर का उपयोग करके एक फर्जी अकाउंट बनाया था और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला ने उसे संदेश भेजना जारी रखा। इसके बाद एंकर ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
टीवी एंकर का 11 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था। किडनैपर्स ने एंकर की पिटाई कर उसे महिला के कार्यालय में ले गए। पुलिस ने कहा कि उसने उसे तभी जाने दिया गया जब एंकर महिला की कॉल का जवाब देने के लिए तैयार हो गया। वहां से निकलते ही एंकर सीधे उप्पल पुलिस स्टेशन गया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी महिला और चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने TV एंकर से शादी करने की ठान ली थी।

ये भी पढ़ें: शादी से पीछे हटने पर IPC की इस धारा के तहत होगी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला