13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INDIA गठबंधन में कई बिहारी नेता निभाएंगे बड़ी भूमिका, जानें किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

Bihar Leaders In INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन में बिहार के कई नेता अलग-अलग कमिटियों में अहम भूमिका निभाएंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मनोज झा से लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जैसे कई नेता इस गठबंधन को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

2 min read
Google source verification
nitish kumar tejashwi yadav lalan singh

nitish kumar tejashwi yadav lalan singh

Bihar Leaders In INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन बनाने में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भूमिका सबसे अहम रही। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई बैठक पर देशभर की निगाहें टिकी हुई थी की आखिर इस बैठक में किसे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी। नीतीश कुमार को क्या जिम्मेदारी मिलेगी, क्या वो इस गठबंधन के संयोजक बनेंगे, इस घोषणा को लेकर हर कोई उत्सुक था लेकिन, फिलहाल इन्हें तो कोई जिम्मेदारी नहीं मिली लेकिन, INDIA गठबंधन में बड़ी संख्या में बिहार के नेताओं को अलग-अलग कमिटियों में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Coordination Committee में कौन-कौन नेता शामिल

कल मीटिंग में 13 सदस्यों की समन्वय समिति (Coordination Committee) के गठन का फैसला लिया गया है। इस कमिटी में TMC लीडर अभिषेक बनर्जी, शिवसेना के संजय राउत, AAP के राघव चड्ढा, NCP के शरद पवार, INC के केसी वेणुगोपाल, उमर अब्दुल्ला, हेमंत सोरेन, MK स्टालिन और RJD के तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के जावेद खान, JDU के ललन सिंह, CPI के डी. राजा और PDP की महबूबा मुफ्ती शामिल है। आज मीटिंग के दौरान एक और बड़ा फैसला हुआ जिसमें गठबंधन का नारा तय किया गया जिसमें भारत और इंडिया दोनों शामिल है। यह नारा है- जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

बिहार के इन नेताओं को इंडिया गठबंधन में मिली अहम जिम्मेदारी

तेजस्वी यादव और राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को INDIA गठबंधन की समन्वय कमेटी में जगह मिली है। बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री और जेडीयू नेता संजय झा इस गठबंधन की कैंपेन कमिटी की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। RJD नेता और तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव को भी कैंपेन कमिटी जैसी महत्वपूर्ण कमिटी में जगह दी गई है। संजय यादव को तेजस्वी यादव का राईट हैण्ड कहा जाता है।

आरजेडी के तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता को रिसर्च वाली टीम में शामिल किया गया है। जदयू के सबसे पुराने नेताओं में से एक और पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार केसी त्यागी को भी रिसर्च ग्रुप में शामिल किया गया है। आरजेडी के राज्य सभा सांसद और वाक्पटुता में माहिर मनोज झा को वर्किंग ग्रुप फॉर मीडिया की जिम्मेदारी मिली है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन को भी वर्किंग ग्रुप फॉर मीडिया में जगह मिली है। जदयू सोशल मीडिया सेल के प्रमुख मनीष कुमार को वर्किंग ग्रुप में जगह मिली है। फ़िलहाल आरजेडी में सोशल मिडिया की जिम्मेदारी संभल रहे सुमित शर्मा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।