
Income Tax Department Raids On Hero Motocorp Chairman Pawan Munjal Residence and Office
टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल (Pawan Munjal) के यहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। आईटी ने दिल्ली और गुड़गांव स्थित मुंजाल के दफ्तर और घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की टीम सर्च अभियान चला रही है। हीरो मोटकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. यह कंपनी 40 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार करती है।
शेयर में आई बड़ी गिरावट
उधर.. आईटी छापेमारी की खबर के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में तेज गिरावट आई है। शेयर 2 फीसदी गिरकर 2380 रुपये के नीचे आ गया है। जबकि, ऑटो सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव है। मारुति, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर 1.5 फीसदी तक लुढ़क गए है।
यह भी पढ़ें - इस करोड़पति बेलदार के पास मिली आय से 9 गुना संपत्ति
आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम कंपनी और प्रमोटरों के वित्तीय दस्तावेजों और अन्य व्यावसायिक लेनदेन की जांच कर रही है।
हीरो मोटोकॉर्प और उसके वरिष्ठ अधिकारियों के दो दर्जन से अधिक परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। टैक्स चोरी के संदेह पर तलाशी और जब्ती कार्रवाई हो रही है।
देश में 50 फीसदी टू-व्हीलर हीरो मोटोकॉर्ब के
हीरो मोटकॉर्प एशिया, अफ्रीका, अमरीका जैसे देशों में भी मौजूद है। हीरो मोटोकॉर्प का भारतीय टू-व्हीलर सेगमेंट में खास मुकाम है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, भारत में जितने भी दोपहिया वाहन बेचे जाते हैं, उसमें से 50 फीसदी हीरो मोटोकॉर्प के ही हैं।
यह भी पढ़ें - मंत्रियों के करीबियों के यहां आयकर छापा, केंद्र पर बरसी शिवसेना
Updated on:
23 Mar 2022 12:48 pm
Published on:
23 Mar 2022 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
