
Independence Day 2022: Google is also celebrating India's independence, depicting India's culture by making doodles
Independence Day 2022: भारत आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न में डूबा हुआ है। यह जश्न 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत मनाया जा रहा है, जिसके जरिए देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराते हुए देश को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने अगले 25 सालों में विकसित भारत के लिए 5 संकल्प देश के सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को देश के सामने बड़ी चुनौती बताई। वहीं उन्होंने जय जवान, जय किसान के साथ जय अनुसंधान पर जोर दिया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।
इसी के साथ सर्च इंजन 'Google' ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस को खास अंजाद में डूडल के जरिए सेलिब्रेट किया। इस डूडल में गूगल ने रंग बिरंगी पतंगों को उड़ते हुए दिखाया, जिसके जरिए भारत के द्वारा अब तक हासिल की गई ऊंचाइयों को दिखाया गया है। गूगल के इस डूडल को केरल की कलाकार नीति ने बनाया है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने विकसित भारत के लिए देश के सामने 5 प्रण रखा, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बताया चुनौती
भारत आजादी के 75 साल पूरे होने को दर्शाते हुए कलाकार नीति ने 'पतंग' को भारत की संस्कृति का हिस्सा बताया है। नीति ने अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि हमारी प्यारी यादों में से एक पतंग उड़ाना भारत की सदियों पुरानी परंपरा रही है। इसके साथ ही यह ऊंचाई व हौसलों का भी प्रतीक है। वहीं पंतग का यूज आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ नारे लिखने के लिए किया गया और इन्हें विरोध की निशानी के तौर पर आसमान में उड़ाया गया था।
इससे पहले गूगल ने भारत आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में 'इंडिया की उड़ान'(India ki Udaan) नाम से डिजिटल पेज अपनी वेबसाइट पर लाइव किया है, जिसमें गूगल ने संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से पिछले 75 साल में भारत की अटूट व अमर भावना को दिखाया है। इसमें स्वतंत्रता की नींव,भारत का पहला चुनाव, महात्मा गांधी, भारत के संविधान निर्माण, खेल, गायन, इसरो, साहित्य, फिल्म सहित भारत की विकाश यात्रा को भी दिखाया गया है। गूगल ने 'इंडिया की उड़ान' के जरिए कहा कि आइए नए स्वतंत्र भारत के पलों को फिर से जीवंत करें।
यह भी पढ़ें: गूगल नो भारत की आजादी के जश्न में'इंडिया की उड़ान' नाम से डिजिटल संग्रह किया लांच
Published on:
15 Aug 2022 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
