10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2023: आज दिल्ली की ये आठ सड़कें रहेंगी बंद, जानिए किन रूटों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी

Delhi Police traffic advisory for 13 August: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल रविवार 13 अगस्त को होना है। इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया कि कल आठ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Independence Day 2023: कल दिल्ली की ये आठ सड़कें रहेंगी बंद, जानिए किन रूटों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी

Independence Day 2023: कल दिल्ली की ये आठ सड़कें रहेंगी बंद, जानिए किन रूटों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी

Delhi Police traffic advisory for 13 August: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है। इसीलिए 15 अगस्त की तैयारियों के मद्देनजर कल 13 अगस्त यानी रविवार को कई सड़कें बंद रहेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए होने वाली तैयारी अब अंतिम दौर में है इसके लिए कई मार्गों पर कल फुल ड्रेस रिहर्सल होना है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज शनिवार को एक एडवाइजरी जारी किया है। इसके मुताबिक, कल आठ सड़कें बंद रहेंगी।


ये रास्ते रहेंगे बंद

इस एडवाइजरी में बताया गया है कि कल नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, SP मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड, राजघाट से ISBT तक रिंग रोड, और ISBT से IP फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड की सड़कें रविवार को बंद रहेंगी। यातायात पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, इन रास्तों पर रविवार सुबह 4 बजे से 11 बजे तक आम जनता की आवाजाही बंद रहेगी।