
I.N.D.I.A Coalition Meeting
I.N.D.I.A Coalition Meeting : विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन ने घटक दलों के बीच समन्वय के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी आज पहली बैठक होगी। नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में उनके आवास पर यह मीटिंग हो रही है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा की जाएगी। इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी नीति तैयार कर रही है।
सीटों के बंटवारे और चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
आज शाम को दिल्ली में एनसीपी के प्रमुख शरद पवार के घर होने वाली इस मीटिंग में सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। कई दल लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ विपक्ष का एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करना चाहते है। बताया जा रहा है कि कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द तय करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- RBI New Order: लोन के मामले में रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर्जाना
अभिषेक बनर्जी नहीं होंगे शामिल
आज दिल्ली में होने जा रही INDIA दल की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के ना आने पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि अभिषेक बनर्जी इस कमेटी के सदस्य हैं और वे नहीं आ सकते क्योंकि केंद्र सरकार ऐसा नहीं चाहती। ED ने अभिषेक बनर्जी को आज की तारीख पर बुलाया है। हमने उनको कहा है कि हम उनकी कुर्सी खाली रखेंगे और संदेश देंगे कि किस तरह से केंद्रीय एजेंसी हमारे INDIA के सदस्यों को यातना दे रही है।
सुशील मोदी का इंडिया एलाइंस कोआर्डिनेशन कमेटी पर हमला
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने इंडिया एलाइंस कोआर्डिनेशन कमेटी पर पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा कि इस बैठक में कोई बड़ा नेता नहीं है। उनकी बैठक से कोई ना कोई नाराज होकर ही बाहर निकलता है। उनके पास कोई चेहरा नहीं है हर पार्टी अपने नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इनके गठबंधन के लोगों के पास कोई काम नहीं है, वे बीते कुछ दिनोें से सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Food Poisoning : तेलंगाना के बाद बिहार में जहरीला भोजन खाने से 50 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
Updated on:
13 Sept 2023 01:27 pm
Published on:
13 Sept 2023 11:49 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
