2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत ने बेहतरीन काम किया- फ्रांस; बाइडन दिल्ली से रवाना

G20 Summit: G20 शिखर सम्मेलन की बैठक के दूसरे दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मीडिया से बात करते हुए भारत के G20 की अध्यक्षता की जमकर तारीफ की।

2 min read
Google source verification
 India did great job as G20 President ​​France; Biden left Delhi


देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा आखिरी दिन है। बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने पहले दिन सभी वैश्विक नेताओं का स्वागत किया था। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों के स्वागत में रात्रि भोज का आयोजन किया। बैठक के दूसरे दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई।

बैठक के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने मीडिया से बात करते हुए भारत की G20 की अध्यक्षता की जमकर तारीफ की। वहीं, बैठक के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हो गए।

G20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत ने बेहतरीन काम किया- फ्रांस

G20 शिखर सम्मेलन की बैठक के दूसरे दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने मीडिया से बात करते हुए भारत की G20 की अध्यक्षता की जमकर तारीफ की। उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि G20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत ने बेहतरीन काम किया। फ्रांस और भारत आने वाले समय में एक साथ करने के लिए उत्साहित है।

बाइडन दिल्ली से वियतनाम के लिए हुए रवाना

भारत में जी-20 के सफल आयोजन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज रविवार को राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह वियतनाम की यात्रा के लिए रवाना हो गए। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा के तहत बाइडेन दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे और उन्होंने उसी दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।

अपनी 50 मिनट से अधिक की बातचीत में मोदी और बाइडन ने द्विपक्षीय प्रमुख रक्षा साझेदारी को ‘‘और गहरा एवं विविध’’ बनाने का संकल्प लिया।

G-20 के परिणामों का पालन करने के लिए उत्सुक- जापान

G-20 शिखर सम्मेलन के की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों का एक-एक कर धन्यवाद दिया। इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने कहा कि इस वर्ष के अध्यक्ष के रूप में भारत के नेतृत्व में, हम जी 20 नेताओं की घोषणा पर सहमत होने में सक्षम थे जो वास्तव में एक सार्थक उपलब्धि है।

जापान जी 7 के नतीजों को जी 20 तक पहुंचाने के इरादे से बातचीत में लगा हुआ है और हम हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में पुष्टि किए गए बिंदुओं को जी 20 को सौंपने में सक्षम थे। मैं जी 7 और जी 20 द्वारा दिए गए परिणामों का पालन करने के लिए अन्य नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

ये भी पढ़ें: G20 Summit: विदेशी मेहमानों को चांदी की थाली में परोसा जाएगा खास मिलेट्स डिश, खाने के समय बजेगा भारतीय संगीत

Story Loader