देश होली के उल्लास में मस्त है, वहीं दूसरी ओर देश में धनवर्षा जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की ओर से जारी विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी हुई है। 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 642.49 अरब अमरीकी डॉलर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे उच्च स्तर है। इस सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा कोष में 6.396 अरब अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई।