
India Population Report: हमारे देश की आबादी विश्व में सर्वाधिक है। भले ही ओलंपिक में चीन से मेडल लाने में हम पीछे हैं। लेकिन, आबादी में हम उनसे आगे निकल गए हैं। आज विश्व में सबसे ज्यादा युवा आबादी भारत में है, लेकिन खेलों में हम नीचे से टॉप हैं। ऐसा भी नहीं है कि सरकार युवाओं के लिए कुछ कर नहीं रही है या खेलों को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। फिर आखिर क्या कारण है कि हमारे देश के युवा अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड जैसे देशों से हर मामले में पीछे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इसका प्रमुख कारण है, बेतहाशा बढ़ती हुई आबादी। अब एक नए सरकारी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2036 तक देश की जनसंख्या 152.2 करोड़ तक पहुंच जाएगी। यानी जापान जैसे 13 देशों की आबादी के बराबर हमारा देश अकेले हो जाएगा। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में देश में महिला और पुरुष के लिंगानुपात (Male-Female Sex Ratio) में सुधार होगा।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट की मानें, तो देश में लिंगानुपात 2011 के प्रति एक हजार पुरुषों पर 943 महिलाएं से बढ़कर 2036 में प्रति 1000 पुरुषों पर 952 महिलाएं हो जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2036 में 2011 की जनसंख्या की तुलना में स्त्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना है, यह लैंगिक समानता में सकारात्मक चलन को दर्शाता है।
बता दें कि 1 जनवरी 2024 से दुनिया की आबादी 8 अरब को पार कर चुकी है। जबकि उस दिन के ठीक एक वर्ष पहले ये आंकड़ा 7.94 अरब था। इन आकड़ों का दावा अमेरिका के सेंसस ब्यूरो ने एक रिपोर्ट मे किया। इसके रिपोर्ट की मानें तो 2023 में दुनिया की जनसंख्या में करीब 7.5 करोड़ का इजाफा हुआ। इस रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया में हर सेकेंड 4.3 लोग जन्म लेते हैं, जबकि 1 सेकेंड में 2 लोगों की मौत होती है।
Updated on:
14 Aug 2024 11:00 am
Published on:
13 Aug 2024 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
