
Black leopard: ओडिशा के जंगलों से वन्यजीव प्रेमिओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, वन विभाग की टीम को हाल ही जंगल में घूमते हुए एक दुर्लभ प्रजाति का काला तेंदुआ दिखा, जो काफी सालों बाद देखा गया है। बता दें कि विभाग की टीम प्रदेश सरकार की ओर से वाघ बचाव अभियान के तहत बाघों की गिनती करते हुए कैमरे में कैद हो गया।
संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं
बता दें कि काला तेंदुआ को देखे जाने की खबर मध्य ओडिशा के जंगलों की बताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नयागढ़, कंधमाल, बौद्ध और अनुगुल जिलों के जंगलों में देखा गया होगा। मालूम हो कि दुर्लभ प्रजाति के काला तेंदुआ की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन सरकार की बाघ गणना की रिपोर्ट 15 जनवरी तक सामने आने वाली है। ऐसे में वनजीव विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इस रिपोर्ट में इसकी संख्या का सही पता चल पायेगा।
Updated on:
01 Dec 2023 08:12 pm
Published on:
30 Nov 2023 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
