फ्रांस से 3 और लड़ाकू विमान राफेल मंगलवार शाम को भारत पहुंचे हैं। अभी एक और विमान आना बाकी है। बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों का सौदा 2016 में 60,000 करोड़ का हुआ था। जिसमे अभी तक 35 लड़ाकू विमान भारत आ चुके हैं और एक आना बाकी है। इन तीन विमानों को संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना ने हवाई ईंधन भरने में सहायता प्रदान की गई। राफेल के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की क्षमता में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। दो इंजन वाले राफेल जेट- जमीन और समुद्री हमले, हवाई रक्षा और हवाई श्रेष्ठता, टोही और परमाणु हमले की रोकथाम, जैसे कई तरह के मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है।