
'India's most corrupt government in Karnataka', Rahul Gandhi targeted, said- Police Sub Inspector's post sold for Rs 80 lakh
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने लगातार कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आज एक बार फिर कर्नाटक के हिरियूर में लोगों को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक में नौकरियां बिक्री के लिए हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर की पोस्ट 80 लाख रुपए में बेची गई। सहायक प्रोफेसर व इंजीनियरिंग के भी पोस्ट बेंचे जाते हैं।
इसके अलावा राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार हर एक ट्रांजेक्शन पर 40% कमीशन लेती है। 13,000 प्राइवेट स्कूलों ने 40% कमीशन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक खुद कहते हैं कि यह सबसे भ्रष्ट सरकार है। CM का पद 2500 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है।
भारत एक होकर खड़ा रहेगा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भाजपा और RSS के द्वारा फैलाई जा रही नफरत, हिंसा से लड़ने के लिए है। भाजपा को यह संदेश है कि भारत का बंटवारा नहीं होगा, भारत एक होकर खड़ा रहेगा। इस यात्रा में वह संदेश साफ दिखाई दे रहा है।
हिंसा या नफरत का नहीं किया प्रचार
राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और प्यार की ये जंग कोई नई नहीं है। यह वही लड़ाई बसवन्ना, नारायण गुरु और अंबेडकर ने भी लड़ी। इस लड़ाई में इन महान नेताओं की आवाज गूंज रही है। इसके से किसी भी नेता ने हिंसा या नफरत का प्रचार नहीं किया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने NCPCR के आरोप को बताया बचकाना, चुनाव आयोग के नोटिस का दिया जवाब
Published on:
10 Oct 2022 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
