
Uttarakhand Uttarkashi Tunnel Rescued Operation :उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग का काम शुरू होने से पहले इस सुरंग का अब सुरक्षा परीक्षण और निरीक्षण किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सुरंग की हर तरह से जांच और जरूरी उपाय, मरम्मत किया जाएगा। इसके बाद ही 4.5 किलोमीटर लंबी सुरंग परियोजना पर काम शुरू होगा। इस सुरंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही अब काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही देश में बन रही सुरंगों के सुरक्षा परीक्षण का आदेश जारी किया गया है।
विशेषज्ञ समिति गठित
उत्तराखंड सरकार ने सुरंग सुरक्षा में कोताही और मलवा ढहने के कारणों की जांच के लिए 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस घटना की जांच के लिए अलग समिति बनाई है। करगिल से लददाख को जोड़ने वाली जोजिला सुरंग परियोजना के प्रमुख हरपाल सिंह ने बताया कि सुरंग ढहने के कारण है। भौगोलिक जांच में कम, डिजायन में दिक्कत, सपोर्ट सिस्टम में गड़बड़ी और अपर्याप्त नियंत्रण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने दिया श्रमवीरों को दिया एक एक लाख
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 41 श्रमवीरों को एक एक लाख रुपए का चेक सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कार धामी ने श्रमवीरों से पहले मुलाकात की और फिर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेते हुए चेक सौंपा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सभी श्रमवीर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एम्स में श्रमवीरों के मानसिक स्वास्थ्य का आंकलन किया जा रहा है।
Published on:
30 Nov 2023 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
