17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक के बाद एक पांच भूकंप के झटकों से थर्राया भारत, नागालैंड से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लगे झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत में रविवार को एक के बाद एक तबाड़तोड़ भूकंप का दौर जारी रहा। देर शाम 6 बजकर 51 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। असम के मोरेगांव में आए भूकंप का केंद्र 27 किलोमीटर की गहराई में था। बस गनीमत यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस तीव्रता पर भूकंप से नुकसान होने की कम संभावना होगी।

बंगाल की खाड़ी में रविवार सुबह 09 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले नागलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि नागालैंड के नाकलोक में रिक्टर स्केल पर 3 की तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

वहीं मिजोरम में भी भूकंप के सुबह करीब साढ़े दस बजे भूकंप के झटके लगे। इसकी तीव्रता भी रिएक्टर पैमाने पर तीन ही रही। मिजोरम के कोलासिब में आए इस भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर रही।

मध्यप्रदेश में सुबह करीब छह बजे एक भूकंप आया लेकिन इसकी तीव्रता काफी कम थी। ऐसे में इसका कोई प्रभाव क्षेत्र पर नहीं दिखाई दिया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.5 रही। इसकी गहराई 7 किलोमीटर रही।