
भारत 2030 तक जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि 2030 तक भारत के 7300 अरब डॉलर की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स के अनुसार भारत ने 2021 और 2022 में अर्थव्यवस्था की तेजी को 2023 में भी जारी रखा है।
2030 तक 7300 अरब डॉलर की हो जाएगी इकोनॉमी
मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही। एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार भारत की जीडीपी 2022 में 3500 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7300 अरब डॉलर होने का अनुमान है।
अमरीका और चीन से बहुत पीछे
वर्तमान में अमरीका 25500 अरब डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं चीन 18000 अरब डॉलर के साथ दूसरी और जापान 4200 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस सूची में 4000 अरब करोड़ डॉलर के साथ जर्मनी चौथे नंबर पर है। वहीं भारतीय ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
ये भी पढ़ें: Assembly Elections 2023: पार्टियां भूल गईं अपना ही संकल्प, चुनाव से पहले ही हारा मतदाता
Published on:
25 Oct 2023 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
