9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन एयरफोर्स का प्लेन 29 लोगों के साथ ‘लापता’, खोजने के लिए निकले नेवी के शिप्स और टोही विमान

इंडियन एयरफोर्स का विमान AN 32 के लापता होने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक प्लेन एक घंटे से गायब है। वायुसेना के विमान एएन-32 ने शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी।
less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Jul 22, 2016

चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान ए एन -32 के लापता होने की खबर है। वायु सेना के सूत्रों के अनुसार विमान में चालक दल के 6 सदस्यों सहित कुल 29 लोग सवार हैं। इस विमान ने सुबह लगभग साढे सात बजे चेन्नई स्थित वायु सेना के ताम्बरम हवाई अडडे से उडान भरी थी।

वायु सेना के अनुसार विमान को साढे ग्यारह बजे पोर्ट ब्लेयर उतरना था लेकिन यह अभी वहां नहीं पहुंचा है। वायु सेना ने अभी विमान के लापता होने की पुष्टि नहीं की है और उसका कहना है कि अभी इसे लापता नहीं कहा जा सकता। वह इसे तकनीकी भाषा में 'ओवरड्यू' बता रही है। वायु सेना ने कहा है कि विमान की खोज की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार विमान का पता लगाने के लिए नौसेना , तटरक्षक बल और वायु सेना ने बंगाल की खाडी में व्यापक खोज अभियान शुरू कर दिया है । नौसेना ने अपने चार जलपोतों और टोही विमानों को अभियान में लगा दिया है।