11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा, सपा के टिकट फ़ाइनल, भाजपा कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, ये है सूची

19 फ़रवरी को तीसरे चरण में सीतापुर में होने वाले चुनाव माहौल को सियासी दल जितना भी गरमा रहे हैं वो उतने ही ठन्डे मालूम दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Jan 06, 2017

Vidhan SAbha

Vidhan SAbha

हिमांशु पुरी.
सीतापुर. 19 फ़रवरी को तीसरे चरण में सीतापुर में होने वाले चुनाव माहौल को सियासी दल जितना भी गरमा रहे हैं वो उतने ही ठन्डे मालूम दे रहे हैं। महज डेढ़ माह बाद होने वाले चुनाव को लेकर अभी भाजपा और कांग्रेस ने पत्ते तक नहीं खोले हैं। वहीं सपा और बसपा ने सीतापुर की लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। हालांकि सपा में टिकट बंटवारे को लेकर शुरू हुआ घमासान अभी जारी है, लेकिन सीतापुर की कुछ एक सीटों को छोड़ अन्य सभी पर दोनों खेमों की एक राय सपा की तैयारी को काफी हद तक साफ़ करती है।

दरअसल सीतापुर ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की स्तिथियाँ अभी रक्षात्मक खेल वाली है। सपा में बिगड़ते माहौल, कई दलों मर हो रही गठबंधन की कवायद, नोटबंदी पर बनते बिगड़ते हालात और बसपा के मुस्लिम खेल जैसे मुद्दों पर इन दोनों ही दलों की पैनी निगाह बनी हुई है। फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही शुरू होने वाला यूपी का सियासी घमासान हर किसी के लिए बेहद अहम् है लिहाजा छेत्रीय दलों ने अपने को औरों से बेहतर और समय पूर्व चुनाव के लिए तैयार दिखाते हुए टिकटों की घोषणा कर दी जबकि राष्ट्रीय दलों ने अभी खाता तक नहीं खोला है। बात सीतापुर की करें तो यहाँ की सभी विधानसभाओं पर फिलहाल जिन लोगों को सपा और बसपा का प्रत्याशी बनाया गया है उनकी सूचि इस प्रकार है। इनमें सपा में सिधौली, हरगांव और महमूदाबाद का टिकट फ़िलहाल सूचि में घोषित नहीं किया गया, लेकिन मौजूदा विधायकों के नामों पर ही मोहर लगने की पूरी सम्भावना है। वहीं हरगांव में सपा से मंत्री रामकृष्ण भार्गव के पुत्र का नाम आगे है। उधर सपा में अखिलेश खेमा हावी होने पर विधायक रामपाल यादव भी पार्टी सिम्बल से चुनाव लड़ने में नाकाफी साबित हो सकते हैं और किसी और को सपा का टिकट मिल सकता है।

विधानसभा सपा बसपा
सीतापुर सदर राधेश्याम जायसवाल अशफाक खां
महमूदाबाद नरेंद्र वर्मा प्रद्युम्न वर्मा
हरगांव मनोज राजवंशी रामहेत भारती
लहरपुर अनिल वर्मा जासमीर अंसारी
बिसवां रामपाल यादव निर्मल वर्मा
सिधौली मनीष रावत हरगोविंद भार्गव
महोली अनूप गुप्ता महेश चन्द मिश्र
सेउता महेंद्र सिंह झीन इंजीनियर नसीम खान
मिश्रिख रामपाल राजवंशी मनीष रावत