11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surya Grahan: 103 प्रतिशत तक ढक जाएगा सूर्य, जानें 12 अगस्त की रात कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

Purna Surya Grahan: 12-13 अगस्त की रात साल का अंतिम पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा। भारत में यह नजारा दिखाई नहीं देगा, लेकिन ग्रहण के समय, सूतक और मंदिरों को लेकर कई सवाल हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Akash Dewani

Aug 11, 2026

12-13 august total solar eclipse purna surya grahan sutak time

Surya Grahan Sutak time: जानिए 12 अगस्त को किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Total Solar Eclipse: इस वर्ष का द्वितीय एवं अंतिम सूर्यग्रहण भाद्रपद/श्रावण अमावस्या पर 12 और 13 अगस्त की मध्य रात्रि को घटित होगा। यह एक पूर्ण सूर्यग्रहण (Purna Surya Grahan) होगा। भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण का स्पर्श 12 अगस्त को रात्रि 9:04:03 बजे होगा, जबकि इसका मोक्ष 13 अगस्त को मध्य रात्रि 01:27:09 बजे होगा। इस खगोलीय घटना की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट रहेगी।

12 अगस्त की रात को लगेगा सूर्य ग्रहण

खगोलीय विज्ञान के अनुसार, सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच एक सीधी रेखा में आ जाता है। दीर्घवृत्ताकार कक्षा में परिक्रमा करते हुए जब चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिंदु पर होता है, तब वह सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। इस ग्रहण के मध्य (परमग्रास) की स्थिति 12 अगस्त की मध्य रात्रि 11:15:09 बजे होगी, जब चंद्रमा सूर्य के 103.8 प्रतिशत भाग को आच्छादित कर लेगा। इसके प्रभाव से दृश्य क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिन में ही पूर्ण अंधकार जैसी स्थिति निर्मित हो जाएगी।

भारत में रात्रि होने से नहीं दिखेगा नजारा

भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण रात के समय घटित हो रहा है, इसलिए यह पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में दृश्य न होने के कारण यहां इसका धार्मिक या सूतक काल संबंधी प्रभाव मान्य नहीं होगा। यह खगोलीय नजारा पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर तथा उत्तरी प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में स्पष्ट और आकर्षक रूप से देखा जा सकेगा।

2027 में देखने मिलेगा बड़ा खगोलीय नजारा

खगोल विज्ञान के अनुसार 12 अगस्त 2027 को लगने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण दुनिया के सबसे लंबे सूर्यग्रहणों में शामिल होगा। इसकी पूर्णता अवधि 6 मिनट 23 सेकंड रहेगी। भारत के कुछ हिस्सों से यह आंशिक रूप में दिखाई देगा, जबकि उस समय भारत में सूतक (Surya Grahan Sutak Time) के नियम लागू होंगे।

मंदिरों के पट भी नहीं होंगे बंद

पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि ग्रहण के कारण किसी प्रकार का सूतक या मंदिरों के पट बंद करने जैसी स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों पर इसका सूक्ष्म प्रभाव माना जा सकता है, लेकिन धार्मिक अनुष्ठानों पर इसका असर नहीं होगा।