12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAF Gagan Shakti: 1 अप्रैल से पाकिस्तान बॉर्डर के पास बम बरसाएगी Indian Air Force, दुश्मनों का कलेजा कांप जाएगा

IAF Gagan Shakti : भारतीय वायु सेना (IAF) देश का सबसे बड़ा हवाई सैन्य अभ्यास Gagan Shakti करने जा रही है। इसमें देश के सभी वायु सेना स्टेशन (Air Force Stastion) की भागीदारी होगी। अमरीका (America) हो या चीन (China) या हो पाकिस्तान (Pakistan), इस अभ्यास पर सबकी निगाहें रहेंगी।

3 min read
Google source verification
dassault_rafale_generatipn_price_specification_and_speed.jpg

IAF Gagan Shakti: भारतीय वायुसेना का (IAF) देश का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास ‘गगन शक्ति’ 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इस अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना के सभी हवाईअड्डे सक्रिय रहेंगे। इसमें तेजस, राफेल, सुखोई 30, जागुआर, ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे, प्रचंड सहित कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे।

‘गगन शक्ति’ के तहत इसमें उत्तरी और पश्चिमी मोर्चे को समग्र रूप से शामिल करते हुए अलग-अलग हिस्सों में वायु सेना अभ्यास करेगी। इसमें भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान और लड़ाकू हेलीकॉप्टर अलग अलग वायु सेना अड्डे से उड़ान भरेंगे और राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बनाए गए लक्ष्य पर निशाना साध दुश्मन को तबाह करेंगे।

भारतीय वायु सेना की तमाम तैयारियों में भारतीय थल सेना साथ देगी। रक्षा मंत्रालय ने इस अभ्यास के तहत ऑपरेशनल रेल मोबिलाइजेशन प्लान (ORMP) को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत करीब 10 हजार वायुसैनिकों और गोला-बारूद की पूरे देश में आवाजाही की सुविधा दी है।

राफेल फ्रांसीसी लड़ाकू विमान है। इसकी गति 2222 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह एक साथ 40 दुश्मन की पहचान कर हमला कर सकता है। इसमें लगे गन से एक मिनट में 25 हजार गोलियां दागी जा सकती हैं। यह करीब 25 हजार किलोग्राम तक का भार अपने साथ लेकर उड़ान भर सकता है। यह लगातार 60 घंटे तक हवा में उड़ान भर सकता है। यह एक मिनट में 18 हजार मीटर की दूरी नाप सकता है।

यह भारत का अपना स्वदेशी विमान है। यह 1975 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ान भर सकता है। अपनी पीढ़ी के विमान में यह सबसे ज्यादा ताकतवर है। इसे 2019 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। इसका वजन काफी कम है। यह दो सीटों वाला विमान है। यह किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा तैयार किया गया स्वदेशी हेलीकॉप्टर है। यह दुनिया का एकमात्र हेलीकॉप्टर है जो कि 5 हजार मीटर की ऊँचाई तक हथियारों के साथ उड़ान भर सकता है। इसका आकार ऐसा है कि राडार की पकड़ में नहीं आता है। परमाणु,जैविक और रासायनिक हमलों में भी यह बेहतर काम कर सकता है। इसमें लगा काउंटरमेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम से इसे दुश्मन के रडार और मिसाइलों से बचाता है।


AH-64E अपाचे एक बहुत तेज और उन्नत तकनीक से लैस युद्धक हेलीकॉप्टर है। यह रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है। मिसाइल से लैस अपाचे हेलीकॉप्टर एक मिनट में 128 लक्ष्यों को निशाना बना सकता है। इसकी गति 280 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 16 एंटी टैंक एजीएम-114 हेलफायर और स्ट्रिंगर मिसाइल लगी होती है। एक बार में यह करीब तीन घंटे तक उड़ान भर सकता है।


चिनूक हेलीकॉप्टर: CH-47 Chinook Helicopter 315 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ने वाला दुनिया का सबसे तेज परिवहन हेलीकॉप्टर है। इसकी चौड़ाई 12.5 और ऊंचाई 18.11 फीट होती है। यह दो पंखों वाला हेलीकॉप्टर है। इसे दो पायलट के साथ तीन सदस्यीय क्रू संचालित करते हैं। इसकी रेंज 780 किलोमीटर तक है। इसे भारी सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।

यह दुनिया के सबसे बड़ा मालवाहक सैन्य जहाजों में से एक है। यह एक बार में 77,519 किलोग्राम वजन ले जा सकता है। इस विमान में टैक, हथियारबंद वाहन और ट्रक भी ले जा सकते हैं। यह बहुत ठंडे और गर्म इलाकों में भी उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें मिसाइल वार्निंग सिस्टम भी लगा हुआ है।