
indian army and assam rifles killed 4 terrorists in manipur
नई दिल्ली। मणिपुर के हिंगोरानी में भारतीय सेना ने एक आपरेशन में 4 आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक हिंगोरानी में एक संयुक्त अभियान के दौरान असम राइफल्स और भारतीय सेना की 3 कोर सहित सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। मणिपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने इस संबंध में जानकारी दी है।
इलाके में अलर्ट जारी
रक्षा मंत्रालय द्वारा बताया कि यह आपरेशन कल शुरू किया गया था और आज सुबह दोनों ओर से फायरिंग की गई। यह आपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अभी कुछ आतंकी आस-पास के इलाकों में छिपे हुए हैं। इसके लिए टीम सर्च आपरेशन चला रही है, इस आपरेशन में और आतंकी मारे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आपरेशन के चलते आस पास के कस्बों में अलर्ट जारी कर दिया गया। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से राज्य में सेना आतंकवादी समूह कुकी पर नकेल कस रही है। पिछले हफ्ते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कुकी उग्रवादी समूह यूकेएलएफ के एक स्वयंभू अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप को गिरफ्तार किया था। उस पर हथियारों की तस्करी और देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप था।
Updated on:
10 Oct 2021 10:22 pm
Published on:
10 Oct 2021 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
