
सेना का बड़ा रेस्क्यू, जोजिला सुरंग स्थल में फंसे 172 श्रमिकों को बचाया
भारतीय सेना ने एक बड़ा रेस्क्यू किया। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में जोजिला सुरंग निर्माण स्थल पर फंसे 172 श्रमिकों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालने में सफलता हासिल की। रविवार को सेना के एक बयान में कहा गया, कल शनिवार एक बड़े हिमस्खलन की घटना में सरबल नीलागर के पास निर्माण कंपनी के श्रमिक फंस गए थे। सेना और गांदरबल पुलिस के हिमस्खलन बचाव दल हरकत में आ गए और घंटों के भीषण प्रयास के बाद आखिरकार सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
हिमस्खलन हादसे के बाद बनाई गई विस्तृत योजना
यह घटना 12 जनवरी के तुरंत बाद हुई, जब एक बड़े हिमस्खलन के कारण दो श्रमिकों की जान चली गई। सूचना प्राप्त करने के बाद 34 एआर हरकत में आ गई। एक विस्तृत योजना बनाई गई।
जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, जोजिला सुरंग में काम कर रहे जांबाजों की जान बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
12 जनवरी सुबह आए थे दो हिमस्खलन
अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग में 12 जनवरी की सुबह दो हिमस्खलन आए। पहला हिमस्खलन सरबल क्षेत्र में और दूसरा सोनमर्ग के हंग क्षेत्र में आया। सरबल हिमस्खलन दो मजदूर की मौत हो गई थी। लोगों और मशीनरी की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू हो गया है। हिमस्खलन क्षेत्र के पास मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है।
Updated on:
15 Jan 2023 04:40 pm
Published on:
15 Jan 2023 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
