24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Economy: एशियाई विकास बैंक ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान

Indian Economy: एशियाई विकास परिदृश्य (ADO) की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी व्यापार राजकोषीय और आव्रजन नीतियों में बदलाव से विकासशील एशिया और प्रशांत क्षेत्र में वृद्धि प्रभावित हो सकती है और महंगाई बढ़ सकती है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के 2024 में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है जो एडीबी द्वारा सितंबर में लगाए गए पांच प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा कम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 12 Dec 2024, 8:56 AM IST

Indian Economy: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से घटाकर 6.5% कर दिया है। निजी निवेश और आवास की मांग में उम्मीद से कम वृद्धि को लेकर यह फैसला किया गया। एडीबी ने 2025-26 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है। बैंक की आउटलुक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि अमरीका की व्यापार और आव्रजन नीति में बदलाव के अलावा महंगाई जीडीपी ग्रोथ को नुकसान पहुंचा सकती है।

ग्रोथ रेट को घटाने का फैसला

एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने निजी निवेश और आवास मांग में उम्मीद से कम वृद्धि के चलते ग्रोथ रेट को घटाने का फैसला किया। कारण चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान सात प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।

2025-26 के लिए वृद्धि का अनुमान

वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को भी 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी व्यापार, राजकोषीय तथा आव्रजन नीतियों में बदलाव से विकासशील एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र में वृद्धि प्रभावित हो सकती है और महंगाई बढ़ सकती है।

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया और प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के 2024 में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो एडीबी द्वारा सितंबर में लगाए गए पांच प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा कम है। एडीबी ने कहा, निजी निवेश और आवास मांग में उम्मीद से कम वृद्धि से भारत की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान था।

ये भी पढ़े: सबसे बड़े Election Year 2024, निर्णायक रहे युवा मतदाता, 72 देशों में हुआ मतदान