11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-US War: IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइज़री, मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों से की फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की अपील

Travel Advisory: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती जंग को देखते हुए इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइज़री जारी की है। क्या है यह ट्रैवल एडवाइज़री? आइए नज़र डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 11, 2026

IndiGo flight

इंडिगो का विमान (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के ताज़ा हमलों के बाद दोनों देशों में तनाव काफी ज़्यादा बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की धमकी के बाद अमेरिका की सेना ने ईरान में अलग-अलग जगहों पर हमले किए, जिसके बाद आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन (Bahrain), कुवैत (Kuwait) और जॉर्डन (Jordan) में एयरस्ट्राइक्स की। दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, जिससे मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात काफी गंभीर हो गए हैं। ऐसे में भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने मिडिल ईस्ट की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइज़री जारी की है।

क्या है इंडिगो की नई ट्रैवल एडवाइज़री?

इंडिगो ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल एडवाइज़री शेयर करते हुए लिखा, "हम समझते हैं कि मिडिल ईस्ट में बदलती स्थिति उन लोगों के लिए चिंता का कारण हो सकती है जो मिडिल ईस्ट की यात्रा कर रहे हैं। आप निश्चिंत रहें कि हम इस पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमारे यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

ऑनलाइन फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

इंडिगो ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "रियल-टाइम अपडेट के लिए हमारे ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें और फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन चेक करें। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं और स्थिति में बदलाव के साथ अपडेट शेयर करना जारी रखेंगे।"

फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन चेक करना क्यों है ज़रूरी?

इंडिगो की तरफ से भारत से मिडिल ईस्ट में कई जगहों के लिए हर दिन सैकड़ों उड़ानें संचालित की जाती हैं। करीब 40 दिन तक चले ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई और ज़्यादातर उड़ानें युद्ध के दौरान अस्थायी रूप से निलंबित भी हुई, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। हालांकि अब ज़्यादातर दैनिक उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन ईरान और अमेरिका के ताज़ा हमलों के बाद बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो की तरफ से भारत से कुवैत और बहरीन की उड़ानें संचालित की जाती हैं और दोनों ही देश ईरान के हमले झेल रहे हैं। हवाई हमलों की वजह से ज़रूरत पड़ने पर इन दोनों देशों का एयरस्पेस बंद किया जा सकता है, जिसकी वजह से उड़ानों की डायवर्ट भी करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को काफी परेशानी होती है और इसी वजह से इंडिगो ने सभी से फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की अपील की है, जिससे कुछ हद तक असुविधा से बचा जा सके।