नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के प्रकोप से बचाव के लिए देश और दुनिया में तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण के मामलों में औसतन लगातार गिरावट दर्ज किए जाने के बाद से पहले से लागू प्रतिबंधों में ढील भी दी जा रही है। लेकिन, इस बीच कई देशों और भारत के कुछ जिलों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे चिंताएं भी बरकरार है। लिहाजा, केंद्र सरकार ने कोरोना संकट की गंभीरता को समझते हुए एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए प्रतिबंध (International flights In India Ban) को जारी रखने का फैसला लिया है।