1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16,000 फिट की ऊंचाई से गिरा iPhone, नहीं आया एक भी स्क्रैच, लेकिन उठाकर देखा तो…

आईफोन कितना मजबूत होता है, यह कितना टिकाऊ होता है? इस खबर को पढ़ने के बाद आप खुद इस बात का फैसला कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification
apple_16000_feet.jpg

हर वर्ग के लोगों में एप्पल का जलवा है। इसकी खूबी से हर कोई वाकिफ है। बात सुरक्षा की हो या गेमिंग की, हर जरुरत में यह फोन फिट बैठता है। लेकिन आईफोन की मजबूती की तारीफ सब करते हैं। एप्पल खुद भी इस बारे में लोगों को बताता रहता है कि ये फोन कितनी भी ऊंचाई से गिर जाए या पानी में ही क्यों न भीग जाए? इसके टूटने या डैमेज होने के चांसेस काफी कम होता है। ऐसे कई उदाहरण हमने देखें हैं, जहां आईफोन के साथ कई ऐसे एक्सपेरीमेंट किए जाते हैं, जो अन्य कंपनी के फोन नहीं सह पाते। एक ऐसा ही किस्सा अकासा एयरलाइंस में हुआ, जहां 16 हजार फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी फोन नहीं टूटा। आइए जानते हैं मामला क्या है...


जानिए मामला

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब अलास्का एयरलाइंस एएसए 1282 फ्लाइट अपना सफर पूरा कर रही थी। वह पुर्तगाल के ओरेगन शहर से कैलिफोर्निया से ओंटारियो शहर के लिए जा रही थी। इस दौरान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर खिड़की टूट गई और हवाई जहाज से बहुत से सामान बाहर हवा में निकलने लगा। फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गिरने वाले सामान में आईफोन भी शामिल था।

जब इस आईफोन को खोजा गया तो यह सड़क किनारे अच्छी कंडिशन में पड़ा नजर आया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही की इसपर लगा स्क्रीन गार्ड और कवर भी अच्छी कंडिशन में ही था। इस घटना का खुलासा एक ट्वीट से हुआ।

एक स्क्रैच तक नहीं आया

यह फोन बार्न्स रोड नाम की एक जगह पर सीनाथन बेट्स नाम के एक व्यक्ति को मिला। सीनाथन बेट्स ने देखा कि फोन का कवर और स्क्रीन गार्ड अभी भी बिल्कुल सही स्थिति में है। फोन पाने के बाद बेट्स ने एक्स पर आईफोन की तस्वीर साझा की और हैरानी जताते हुए इस बात की जानकारी दी। अपने पोस्ट में, सीनाथन ने बताया कि उन्हें "सड़क के किनारे एक आईफोन मिला। जो अभी भी आधी बैटरी के साथ एरोप्लेन मोड में है और इसमें एयरलाइंस एएसए 1282 फ्लाइट के लिए सामान का क्लेम नोटिफिकेशन खुला हुआ है। 16,000 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी यह पूरी तरह सुरक्षित रहा!"

कौन मॉडल था

इस ट्विट के बाद लोग सर्च करने लगे की 16 हजार फीट ऊंचाई से गिरने वाला यह कौन सा मॉडल है? लेकिन इस सवाल का जवाब अभी नहीं मिल सका है।